स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत देशभर में गरिमामयी रूप से दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर-घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, इसके अंतर्गत जनपद कानपुर नगर में 8 लाख झण्डे लगाने का लक्ष्य है शहरी क्षेत्रों में 5 लाख 50 हजार झण्डे शहरी क्षेत्रों में एवं 2 लाख 50 हजार झण्डे ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे | झण्डे बनाने के लिए शहरी क्षेत्रों में आयुक्त उद्योग एवं परियोजना अधिकारी डूडा को झण्डे बनवाने की जिम्मेदारी दी गई है शहरी क्षेत्रों में एम0 एस0एम0ई इकाई तथा स्वयं सहायता समूहों द्वारा झण्डे बनाए जा रहे है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा झण्डे का निर्माण कराया जा रहा है |जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज औधोगिक इकाइयों का निरीक्षण कर उनके द्वारा बनाए जा रहे झण्डे के सैम्पल को देखा| निरीक्षण के दौरान फजल गंज स्थित एम0 एस0एम0ई यूनिट द्वारा बनाए जा रहे झण्डे को देखा| ततपश्चात बर्रा स्थित स्वयं सहायता समूहों में बनाए जा रहे झण्डे के कार्य को देखा| उन्होंने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा की जिन समूहों द्वारा झण्डे का निर्माण किया जा रहा है उस समूह का नाम उनके द्वारा कितने झण्डे का निर्माण किया जायेगा इसकी पूरी डिटेल शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों के नाम की सूची तैयार किया जाए | इसी प्रकार जीएमडीआईसी को निर्देशित करते हुए कहा की जिस भी होजरी यूनिट से झंडो का निर्माण किया जा रहा है उसकी सूची उपलब्ध कराए ताकि उसकी निगरानी की जाती रहे सभी जगहों पर दिए गए मानक के अनुसार ही झण्डे बनाए जाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए | जिलाधिकारी ने कहाकी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम केअन्तर्गत जनपदके सभी प्रतिष्ठानों, सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों,प्राइवेट नर्सिंग होम, सरकारी अस्पतालों, मॉल, अपार्टमेंट,सभी घरो,थानों,चौकियों, नलकूपों आदि सभी जगहों पर झंडा फहराया जाए। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 को घर-घर तिरंगा फहराया जाये इसके लिए सभी के मन में देश कीभावना कोउजागर करनाहै इसके लिए सभी शिक्षण संस्थाओ , विश्व विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को जागरूक करना है की वे अपने घरो में झंडा अवश्य फहराए और लोगो को भी जागरूक करे |


















