कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में बिजली फॉल्ट की समस्या के समाधान करने पहुंची केस्को टीम के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।
केस्को कर्मियों ने बताया कि शेखपुर चौकी क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बिजली फॉल्ट के समाधान के लिए गए थे,, जैसे ही गांव पहुंचे वहाँ एक भैंस मरी पड़ी थी,, ग्रामीणों का कहना था कि करंट लगने की वजह से भैंस मरी है,, केस्को कर्मियों द्वारा जब चेक किया गया तो करंट कहीं नही आ रहा था,, केस्को कर्मियों के अनुसार ग्रामीणों ने नाली में चेक करने को कहा की कही इसमे तो करंट नही आ रहा है इसको देखो,, केस्को कर्मियों ने पानी मे करंट चेक करने से मना कर दिया,, इस बात को लेकर ग्रामीणों ने केस्को कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी,, और 5 हजार भी छीन लिए,,
पीड़ित केस्को कर्मियों ने थाना महाराजपुर पहुंच कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है।
वहीं थाना अध्यक्ष के इस मामले में सिर्फ एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा कायम कर खाना पूरी की है,, वही केस्को कर्मियों के अनुसार सैकड़ो लोगो के भीड़ ने उन्हें पीटा,,
भैंस की मौत होने से नाराज ग्रामीणों ने केस्को टीम पर किया हमला


















