Advertisement

500 रुपये के लेनदेन में धारदार हथियार से हमला

कानपुर। जाजमऊ थाने के अंतर्गत ओमपुरवा ताड़ीखाना का रहने वाला युवक को अपना मेहंताना माँगना भरी पड़ गया। ऐसा ही एक मामला सामने आया। युवक अपनी मजदूरी माँगने ठेकेदार के पास पंहुचा जहां ठेकेदार ने मजदूरी देने से इंकार कर दिया उसके बाद चापड़ से मारने की धमकी दी। जिसका विरोध करते ही ठेकेदार ने मजदूर के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया। बचाव के लिए हाथ आगे करने पर युवक लहूलुहान हो गया। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

ओमपुरवा इलाके के ताड़ीखाना के रहने वाले राकेश सोनी का बेटा लकी 21 बेल्ट का कारीगर है। लकी ने बताया कि ठेकेदार आकाश वर्मा से मजदूरी के 500 रुपये लेने थे। बुधवार की सुबह घर रुपये लेने पहुंचे तो ठेकेदार आकाश ने गाली-गलौज की जिसका विरोध करने पर चापड़ में हमला कर दिया। वही बचाव करने पर हाथ में गंभीर चोट आई है।
इलाकई लोगों ने पुलिस को सूचना दिया वही मौके पर पहुंची पुलिस में आरोपी को हिरासत में ले लिया। घायल लकी को उपचार के लिए काशीराम अस्पताल भेजा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh