Advertisement

स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगा रहे है प्रधान, जनता से किए हुए वादों में प्रधान हुए नाकाम

कानपुर। बिठूर विधानसभा क्षेत्र के संभलपुर गांव के प्रधान दीपक कुमार निषाद अपने क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि गांव में पिछले 2 वर्षों से न तो पानी की व्यवस्था है और न ही साफ सफाई होती है। अब ऐसे में जहां एक तरफ भाजपा सरकार स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश में चला रही है, वही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस मिशन पर पानी फेरने का कार्य कर रहे। गांव वासियों ने बताया कि साफ सफाई के नाम पर सफाई कर्मी कभी 8 दिन बाद या कभी 15 दिन बाद ही आता है। वहीं क्षेत्र वासियों ने यह भी बताया कि जगह जगह पर हैंड पंप टूटे हुए हैं, जिससे क्षेत्र वासियों को पेयजल की समस्या भी हो रही है। अब ऐसे में बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा के क्षेत्र में प्रधान दीपक कुमार निषाद क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं पा रहे हैं। वहीं क्षेत्र की जनता अपने प्रधान से नाखुश नजर आ रही है। अब ऐसे में क्या विधायक अभिजीत सिंह सांगा क्षेत्र की जनता का भरोसा दोबारा जीत पाएंगे, आखिर कब तक क्षेत्र वासियों को पेयजल एवं सफाई की समस्याओं से ऐसे ही जूझना पड़ेगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh