Advertisement

दबंगों ने की मारपीट, पीड़ित द्वारा FIR होने के बाद भी दबंगों ने प्लाट में कब्जा करने की दी धमकी

कानपुर। कानपुर जिले के आउटर थाना बिधनू क्षेत्र के न्यू आजाद नगर निवासी दिनेश कुशवाह अपने मित्र मंजीत यादव के साथ प्लाट देखने गया था की तभी दबंग पिंटू यादव धर्मेंद्र नागर सुमित अमित यादव राहुल कुमार व विकास के द्वारा प्लाट की बाउंड्री को तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे प्लाट मालिक मंजीत के मना करने पर गाली गलौज करते हुए दिनेश कुशवाहा के साथ मारपीट करने लगे। पत्रकारवार्ता में पीड़ित ने बताया कि यह लोग दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं आए दिन शराब पीकर लोगों से मारपीट करते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने  पीड़ित की जान बचाई।एक ही प्लाट को कई बार बेचने का काम करते पीड़ित की ओर से घटना को लेकर बिधनू पुलिस को थाने में FIR होने के बाद भी दबंग लोग किसी फर्जी मुकदमे में फ़साने का षडयंत्र कर रहे है। और दबंगों के द्वारा पीड़ित को डराया और धमकाया भी जा रहा है। पुलिस के पास गए तो अच्छा नहीं होगा। पीड़ित की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारियों से भी न्याय की गुहार लगाएंगे । पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताते हुए थाना बिधनू पुलिस से कार्यवाही की बात कही है। वहीं चौकी इंचार्ज न्यू आजाद नगर द्वारा पीड़ित को आश्वासन देते हुए कार्रवाई की बात कहीं है।अब देखने वाली बात यह होगी यह थाना बिधनू पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाएगी या फिर आरोपी खुलेआम अपनी दबंगई जारी रखेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh