Advertisement

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन कानपुर शाखा का वार्षिकोत्सव

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन कानपुर शाखा का वार्षिकोत्सव निरंजन गेस्ट हाउस में प्रातः 11.00 बजे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आयकर विभाग से सेवा निवृत्त श्री एन के नेव, आई आर.एस.) पूर्व अपर आयुक्त, आयकर विभाग ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही वर्षिक पत्रिका: स्मृति-2022′ का विमोचन भी उन्हीं के करकमलों दवारा किया गया
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्ष 2022 सम्मान समारोह में 80 वर्ष के वरिष्ठजनों का सम्मान उन्हें माल्यार्पण कर लोई भेट कर किया गया। तत्पश्चात् संस्था के महामंत्री दवारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया एवं संस्था के आगामी कार्यक्रम हेतु आम सभा की मौजूदगी में रुपए 50,000/- की एफ डी जो बिना आम सभा की अनुमति के किसी को भी निकालने का अधिकार नहीं होगा, एवं वर्तमान कार्यकारिणी का अनुमोदन भी उपस्थित सदस्या से कराया गया। संस्था के आगामी चुनाव हेतु भी उपस्थित आम सदस्यों से किसी अगली तिथि पर सभी आम सदस्यों की उपस्थिति में कराने हेतु प्रस्ताव पारित करने को कहा जिस पर सभी उपस्थित जनों ने सहमति जताई कोरोनाकाल में कालकवलित हुए हमारे पदाधिकारी स्व सुधीर कुमार निगम, स्व हरी सिंह राजपूत एवं स्वर्गीय विनय कुमार निगम, और अभी हाल में ही संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्व भी.पी श्रीवास्तव इत्यादि अन्य जो अब हमारे बीच नहीं है का भी 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की गई इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं में मुख्य अतिथि महोदय, सज्जन सिंह, एडवोकेट एवं संस्था के संरक्षक महोदय ने अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित आगतुकों का स्वागत एवं धन्यवाद संस्था के अध्यक्ष श्री आर पी सिंह ने देते हुए कहा कि इस असहनीय भीषण गर्मी में भी आप सबकी उपस्थिति से मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी प्रसन्नता हो रही है कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय के अतिरिक्त कोषागार से आते विशिष्ट अतिथि श्री अजय जौहरी अपर निदेशक पेंशन, कानपुर मंडल, श्री यशवंत सिंह, मुख्य कोषागार अधिकारी कानपुर कोषागार श्री श्याम पवार प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एस. पी. सिंह, उपाध्यक्ष, विजय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष, श्री नारायण गुप्त, मंत्री श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत सुचारू रूप से संचालन संस्था के संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश निगम ने किया उपस्थिति से मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी प्रसन्नता हो रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय के अतिरिक्त कोषागार से आते विशिष्ट अतिथि श्री अजय जौहरी अपर निदेशक पेंशन, कानपुर मंडल, श्री यशवंत सिंह, मुख्य कोषागार अधिकारी कानपुर कोषागार, श्री श्याम पवार, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एस.पी. सिंह, उपाध्यक्ष, विजय कुमार रस्तोगी, कोषाध्यक्ष, श्री नारायण गुप्त मंत्री श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष, इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत सुचारू रूप से संचालन संस्था के संयुक्त मंत्री भानु प्रकाश निगम ने किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh