कानपुर,स्वरूप नगर निवासी रानी उर्फ जीनत जो कि प्रार्थी के भाई इरफ़ान और सलमान की दुकान मालकिन है ने झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर प्रार्थी के दोनों भाइयों के खिलाफ एक झूठा मुकदमा अंतर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 थाना स्वरूप नगर में दर्ज करवा दिया जिसमें प्रार्थी के भाइयों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ने अन्य आरोपीगणों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज बनाकर शोऐब खान को दुकान में कब्जा करवा दिया। और हवाई फायरिंग करके उन्हें धमकाया। बल्कि उनका ये कथन सरासर असत्य और निराधार है। प्रार्थी के भाइयों का शोऐब खान से किसी प्रकार का कोई लेना-देना नही है न ही उन्होंने किसी प्रकार की कूटरचना की है न ही कभी धमकाया है बल्कि मकान मालकिन रानी उर्फ जीनत और उनका बेटा रहील खुद दबंग व अपराधी प्रवर्त्ति के है और कानपुर में 3 जून की हिंसा और उपद्रव के बाद जब इनके किराएदार मुख़्तार बाबा उर्फ बाबा बिरयानी का नाम आया और 27 जून को -स्वरूप नगर में मुश्ताक अहमद का बाबा फूड्स सीज किया गया। तो ये उसी मामले की आड़ में सभी किराएदारों को परेशान करने लगी और दुकान खाली करने का दबाव बना रही थी।
पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार, किया वार्ता का आयोजन


















