कानपुर 23 जुलाई 2022 उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ व उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड तथा माटी कला बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में स्टाक एक्सचेन्ज सभागार में गाँव- गाय-ग्रामोद्योग की सार्थकता पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह हुआ जिसमें लोकमान्य तिलक जी व महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान ने संगोष्ठी का शुभारम्भ किया। प्रजापति समाज के 40 उद्यमियों को विद्युतचलित चाकों का निशुल्क वितरण मुख्य अतिथि व सदस्य माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। साथ ही साथ मुख्य अतिथि श्री राकेश सचान जी द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग व महासंघ में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया। संगोष्ठी में प्रदेश से कई जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी बातें रखी। सुरेश गुप्ता को ग्रामोद्योग रत्न की उपाधि से सम्मानित किया। अन्य सम्मानित व्यक्तियों में सर्वश्री सुबोध अग्रवाल, पुरुषोत्तम तोषनीवाल, अभय त्रिपाठी, के.के. पाण्डेय, नरेन्द्र ओमर प्रभाकर मसाले, परिमल बाजपेई, कैलाश रोहरा आदि को खादी ग्रामोद्योग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये श्री पुरूषोत्तम लाल तोषनीवाल ने गौशाला में बन रहे समारोह की अध्यक्षता सुरेश गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग महासंघ ने की। संचालन अभय त्रिपाठी ने किया। मुख्य रूप से पुरूषोत्तम लाल तोषनीवाल, सतीश प्रजापति, सुबोध अग्रवाल, के. के. पाण्डेय, नरेश त्रिपाठी अध्यक्ष कानपुर बार एसोसियेशन, मनोज शुक्ला परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, नीरज पाण्डेय, अनिल गुप्ता, टूनटून गुप्ता, डॉक्टर शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय, कैलाश रोहरा, नरेन्द्र ओमर, अमित कुमार प्रजापति, डॉक्टर एस के सचान, हरिलाल गुप्ता, सत्येन्द्र सिन्हा, रविन्द्र शर्मा एडवोकेट, वीरेन्द्र उपाध्याय एडवोकेट, मनोज पाठक, राजीव द्विवेदी काफी संख्या में खादी ग्रामोद्योग कर्मचारी व सस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।
के.के. पाण्डेय महामंत्री उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग संघ ने आये हुये आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।
गाँव- गाय-ग्रामोद्योग की सार्थकता पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह


















