Advertisement

64 वर्षीय व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी के ट्यूमर की बेहद जटिल सर्जरी की सफलता

एम्स (नई दिल्ली) में शिक्षित व प्रशिक्षित स्पाइन सल्यूशन्स इण्डिया के निदेशक प्रख्यात स्पाइन सर्जन डॉ० सुदीप जैन के द्वारा कानपुर के बड़े चौराहे पर स्थित केयर हास्पिटल में दिनाँक 22.07.2022 को देर रात 64 वर्षीय श्रीमान नील कमल दुबे निवासी इमराल्ड गार्डन की स्पाइन की सबसे भीतरी सतह पर पनप रहे बड़े आकार के ट्यूमर को कानपुर में पहली बार रोबॉटिक MIS तकनीक से केयर हास्पिटल की टीम के साथ निकाला गया और स्पाइन की अत्यन्त जटिल समस्या का जो सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया वह अपने आप मे कानपुर के लिये एक मिसाल है। इस आपरेशन के मरीज की रिकवरी बहुत  तेजी से हो रही है। आपरेशन के 10 घण्टे बाद मरीज को बिना किसी संहारे या बेल्ट की सहायता के खड़ा किया गया व चलाया गया। आपरेशन के 14 घण्टे बाद मरीज़ को एक मंज़िल सीढ़ी चढ़ाया व उतरवाया गया। डा० मयंक भार्गव ने बताया कि डा० जैन का प्रयास समाज में रीढ़ स्वास्थ के प्रति व स्पाइन सर्जरी से जुड़े डर व मिथक विचारोंको दूर करके लोगों में जागरुकता फैलाना है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh