Advertisement

महादंगल में नेपाल के थापा पहलवान ने कुश्ती में लहराया परचम.

कानपुर के श्री जागेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस साल भी महा दंगल का आयोजन किया गया। महा दंगल श्रावण मास की महा में श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधन सभा द्वारा दंगल कुशल पहलवानों द्वारा मंदिर प्रांगण में महा दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से नेपाल के देवा थापा दंगल पहलवान आकर्षण का केंद्र रहे। महा दंगल में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में अभिजीत सांगा विधायक बिठूर विधानसभा , आर्यनगर विधानसभा के विधायक अमिताभ बाजपेई ,कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटिहार, भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी उपस्थित रहे वही अमिताभ बाजपेई ने पहलवानों से हाथ मिला कर महा दंगल का शुभारंभ कराया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री जागेश्वर महादेव प्रबंधक सभा एवं जागेश्वर मंदिर के प्रबंधक प्राण श्रीवास्तव ने दंगल स्थल पर समस्त पहलवानों का परिचय कराया एवं अतिथि का स्वागत किया वही राजा बाबू गुप्ता ने सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया वहीं अन्य राज्यों से 100 से ज्यादा आए पहलवानों ने अपनी हुनर का दम दिखाया महिला पहलवानों ने भी अपनी सुस्ती की कलाबाजी दिखाते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

अजीत कुमार की रिपोर्ट

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh