Advertisement

पिता की हत्या और मां व नाना को घायल कर पुत्र फरार

कानपुर
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई घटना,पिता की हत्या और मां व नाना को घायल कर पुत्र फरार,घायल महिला और नाना का इलाज करा रही पुलिस वारदात करने वाला युवक बताया जा रहा मानसिक असंतुलित आरोपी युवक की तलाश को डीसीपी साउथ ने गठित की टीमेंआरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए पुलिस ने की अपील

कानपुर थाना गोविंद नगर क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने सिर पर रॉड मार कर पिता की हत्या कर दी बचाव करने आये मां और नाना पर हमला कर के घायल कर दिया। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी युवक का मानसिक संतुलन खराब बताया जा रहा है।आरोपी की तलाश में डीसीपी साउथ ने पुलिस टीमें गठित करते हुए लोंगों से भी आरोपी युवक के बारे में जानकारी देने की अपील की है। सोमवार तड़के की है घटना । घटनाक्रम के मुताबिक निखिल शुक्ला पुत्र जीत कुमार शुक्ला निवासी मकान नंबर सी 106 गुजैनी थाना गोविंद नगर कानपुर नगर उम्र लगभग 24 वर्ष जिसका दिमाग की हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। निखिल ने  सोमवार सुबह करीब 4से 5के बीच अपने पिता जीत कुमार उम्र लगभग 55 वर्ष के सिर में लोहे की रॉड मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई इसने अपने नाना राम भरोसे अवस्थी उम्र लगभग 80 वर्ष एवं अपनी मां सुमन शुक्ला उम्र लगभग 52 वर्ष के साथ भी मारपीट कर घर से भाग गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। डीसीपी साउथ/ क्राइम सलमान ताज पाटिल ने युवक की तलाश के लिए टीमों का गठन किया है और साथ ही लोगो से अपील भी की है कि निखिल के बारे में कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को सूचना दें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh