Advertisement

व्यापारी से दबंगों ने मांगी रंगदारी पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

कानपुर नगर। एक व्यापारी ने आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कुछ दबंगों पर व्यापार करने के लिए रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है बर्रा में रहने वाले व्यापारी आशीष शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह रनिया स्थित निर्माणाधीन दाल मिल में अपने भाई के साथ गिट्टी की गाड़ी लेकर पहुंचा था कि तभी कुछ देर बाद आयुष सिंह राजावत अपने भाई व चार अज्ञात साथियों के साथ अवैध हथियारों को लेकर वहां पहुँच गया। और पहले से चल रहे अपने जीजा के मुकदमे को खत्म करने के लिए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित ने बताया कि 2018 में चंदन सिंह भदौरिया ने गोली मारी थी जिसका मुकदमा चल रहा हैं। तो वही मुकदमे को खत्म करने की बात कह और व्यापार कर रंगदारी न देने पर आरोपियों ने जान से मार देने की धमकी दी वही पीड़ित ने गुजैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए शहर के कमिश्नरेट व मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh