कानपुर महानगर, ब्रिक क्लीन ओनर्स एसोसिएशन के बैनर तले प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया , वार्ता कर रहे ,एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपी श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की ओर से लाल ईट बिक्री में जीएसटी कंपोजिशन स्कीम को समाप्त करते हुए , जीएसटी स्लैब अप्रत्याशित बढ़ोतरी की जा रही है।
ठीक इसी तरह से ईट पकाने के लिए कोयले की आवश्यकता पड़ती है। कोयले के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।
जिससे भट्टा उद्योग में काफी समस्याएं भी हो रही है देशभर में करीब डेढ़ लाख ईट भट्टे हैं और सभी परेशान है इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से सीएम से भी इसकी शिकायत की जा चुकी है।लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते अब ब्रिक एसोसिएशन ने यह फैसला किया है।कि 1 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का सरकार की इस नीति का विरोध करेंगे,
राजू शर्मा की रिपोर्ट


















