Advertisement

वृक्षारोपण कर मनाया कारगिल विजय दिवस

कानपुर , समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ कानपुर महानगर के तत्वाधान में आज निवर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बर्रा में राम गोपाल चौराहा के पास सैनिक पार्क में कारगिल में शहीदों के नाम वृक्षारोपण कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया!इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने कारगिल युद्ध में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि देश में हर साल आज के दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है हर साल कारगिल विजय दिवस पर देश में शहीदों के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम आयोजित कर के शहीदों को नमन किया जाता है इस अवसर पर सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों के नाम वृक्षारोपण करके कारगिल विजय दिवस मनाया!वृक्षारोपण कार्यक्रम में निवर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव ब्लाक प्रमुख रंजू यादव महासचिव अनवर सिंह अरविंद यादव फौजी जितेंद्र सिंह फौजी ओमप्रकाश अंगद सिंह रामपाल सिंह कैलाश पाल परशुराम यादव आरआर सिंह हरेंद्र सिंह ज्ञानेंद्र सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh