Advertisement

संकल्प सेवा समिति के द्वारा कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया

25 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संकल्प सेवा समिति के द्वारा संजीव राठौर की कोचिंग काकादेव में आई एम ए ब्लड बैंक की वैन में रैंडम रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, रक्तदान शिविर में कोचिंग में पढ़ने वाले रास्ते से निकलते हुए छात्रों को रक्तदान के लिए मोटिवेट किया गया, और उन बच्चो तथा शिक्षकों ने रक्तदान किया,
रक्तदान शिविर में रिंकू राठौर, राकेश राठौर सहित 20 लोगो ने रक्तदान किया, सभी रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान ने बताया कि संश्था के द्वारा ब्लड बैंक की वैन में इसी प्रकार आगे भी रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेंगे, जिससे जरूरतमंदों को ब्लड की पूर्ति होती रहेगी,
कार्यक्रम में अनिल सिंह, पुनीत, सुबोध, रजनेश, योगेन्द्र, आकांक्षा, प्रज्ञा, हर्ष, सुधीर, आदि उपस्थित रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh