कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उ.प्र. शासन लखनऊ से, उनके कैंप कार्यालय लखनऊ में, भेंट की और कानपुर महानगर स्थित लाला लाजपत राय चिकित्सालय में मरीजों के सगुमतापर्वूक उपचार हेतु, एक मांग पत्र प्रेषित किया। विधायक ने कहा कि, सादर संज्ञान देना चाहता हूँ कानपुर महानगर स्थित लाला लाजपत राय सरकारी चिकित्सालय स्थित है। आस-पास 16 से 17 जिलों के, बड़ी संख्या में, मरीज उपचार हेतु, उक्त चिकित्सालय मेें आते हैं। और बहुत ही कर्मठता के साथ, मरीजों को स्वास्थ्य की सेवा, उक्त संस्थान के डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ, मिलकर देते हैं और मरीजों के इलाज हेतु संबंधित संसाधन भी,उक्त चिकित्सालय में लगभग पर्याप्त उपलब्ध हैं।परन्तु,उक्त चिकित्सालय में,लगातार मरीजों की संख्या,बढ़ती जाने के कारण,वहाँ मेडिकल स्टाफ की सदैव कमी बनी रहती है। जिसके कारण कई-कई बार मरीजों की जान का खतरा बन जाता है। जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिसके दृष्टिगत उपरोक्त चिकित्सालय में मेडिकल स्टॉफ की संख्या बढ़ाये जाने की अतिआवश्यकता है जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों का उपचार सुगमता से हो सके।
गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री से भेंट की


















