Advertisement

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को दिए गए निर्देश ।

जिलाधिकारी, कानपुर नगर विशाख जी0 द्वारा जनपद कानपुर नगर में भविष्य में होने वाले शहरीकरण एवं विस्तार के दृष्टिगत रखते हुए लोक निर्माण विभाग, कानपुर नगर को मंधना से गंगा बैराज के लिए वर्तमान में अवस्थित दो मार्ग, जिसमें से एक मार्ग कल्यानपुर-सिंहपुर मार्ग है तथा दूसरा मार्ग गंगा बैराज से वीआईपी रोड तक है, के अतिरिक्त एक और वैकल्पिक मार्ग के संबंध में सर्वेक्षण कर चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा मंधना-गंगा बैराज-शुक्लागंज-पुरवा मोहनलालगंज के 24 कि0मी0 लम्बाई के मार्ग को 04 लेन चौड़ीकरण के प्रस्ताव को शासन को प्रेषित किया गया है। ताकि भविष्य में कानपुर महानगर के विस्तार एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के उपरान्त यह मार्ग कानपुर शहर में यातायात हेतु मुख्य मार्ग के रूप में विकसित हो जायेगा। साथ ही उक्त मार्ग में पर्यटन स्थल बिठूर एवं ट्रांसगंगा सिटी एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं हेतु उचित कनेक्टिविटी भी हो जायेगी तथा जनसामान्य को अत्यधिक सुविधा उपलब्ध हो सकती है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh