आज इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में “मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2013 ” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन मर्चेंट चैंबर हॉल, सिविल लाइंस कानपुर में किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि विजय सिंह मीना (IPS) पुलिस कमिश्नर कानपुर एवं वक्ता कमलेश पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता कानपुर थे आए हुए पुलिस अधिकारियों व अतिथियों का स्वागत आई. एम. ए. कानपुर के अध्यक्ष डॉ बृजेंद्र शुक्ला ‘ ने किया तथा मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट की आवश्यकता के विषय में बताया तथा डॉ अर्चना भदौरिया, को-चेयरपर्सन लीगल सब कमेटी ने इस एक्ट को और कड़ाई से लागू करने तथा आमजन को इस एक्ट के विषय में जागरूक करने की बात कहीं मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर विजय सिंह मीना IPS ने बताया की मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2013 की पोलिस विभाग में पूर्ण जानकारी का अभाव है, अतः आज सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्ज को इसी लिए बुलाया गया है ताकि इस कानून मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के विषय में पुलिस विभाग के लोगो को अवगत कराया जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि अब भविष्य में अब इस कानून का उल्लंघन करने वालों पर एवं चिकित्सकों के प्रतिष्ठानों पर तोड़ फोड़ व मारपीट करने वालों पर इस कानून को सख्ती से लागू किया जाएगा आज के वक्ता कमलेश पाठक वरिष्ठ अधिवक्ता ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट 2013 की विस्तार से जानकारी दी तथा इस एक्ट के कानूनी व वैधानिक पहलुओं से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आई. एम. ए. कानपुर के वित्त सचिव डॉ अमित सिंह गौर ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन आई. एम. ए. कानपुर के सचिव डॉ देवज्योति देवराय ने दिया इस कार्यशाला के प्रोग्राम क्रोडिनेटर डॉ दीपक श्रीवास्तव संयुक्त सचिव एवं डॉ पीयूष मिश्रा थे। इस अवसर पर डॉ० प्रवीन कटियार, कन्वीनर लीगल सब कमेटी आई. एम.ए कानपुर के उपाध्यक्ष, डा० राजेश भदौरिया डा० दिनेश सचान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. ए.सी. अग्रवाल, डॉ० , डॉ मुन्नलाल विश्वकर्मा, डॉ० एस०के० निगम, डॉ० गौरव चावला, सहित अन्य क्षमा शुक्ला, चिकित्सक उपस्थित थे।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर ब्रांच वर्कशॉप ऑन मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट


















