कानपुर,भारतीय बाल रोग अकादमी कानपुर द्वारा अंजली हास्पिटल श्यामनगर मेंओ०आर०एस० पर नर्सिंग स्टाफ ट्रेनिंग का आयोजन किया गया जिसका संचालन डॉ० आशीष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ० आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि WHO ORS अकेले ही 95 से 97 प्रतिशत तक डायरिया के मरीजों का सफलतापूर्वक पुनर्जलीकरण कर सकता हैं यह अस्पताल में भर्ती होते ही दर में 50 प्रतिशत तक की कमी और अस्पताल की मृत्युदर में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी ला सकता है। यह बीमारी के खर्चे में 90 प्रतिशत तक की कमी ला सकता है। डायरिया में शरीर में होने वाली पानी की कमी मृत्यु का एक मात्र कारण है जिसको WHO ORS देने से रोका जा सकता है। माँ के दूध पीने वाले बच्चों में डायरिया कम होता है डायरिया के दौरान व डायरिया के उपरान्त 14 दिनों तक लगातार जिंक देने से डायरिया जल्दी ठीक हो जाता है और जल्दी नही होता है। घर में ओ०आर०एस० का पैकेट जरूर रखें।डॉ० अनुराग भारती अध्यक्ष डॉ० सुबोध बाजपेयी) सचिव डॉ० जे०के गुप्ता संयोजक आदि लोग मौजूद रहे!
WHO ORS अकेले ही 95% से 97% डायरिया के मरीजों का सफलतापूर्वक पुनर्जलीकरण कर सकता हैं


















