Advertisement

यात्री दल यूक्रेन, रूस दूतावास ज्ञापन देने हेतु दिल्ली रवाना हुआ,जवाहर भवन में यात्री दल का स्वागत

कानपुर,सोसलिस्ट पार्टी आफ इण्डिया, ग्राम सेवा दल एवं नागरिक रक्षक समिति तत्वाधान में दि0 16 जुलाई 2022 को आई०आई०टी० गेट से साइकिल यात्रा द्वारा 10 लोगों का एक यात्री दल यूक्रेन, रूस दूतावास ज्ञापन देने हेतु दिल्ली रवाना हुआ जवाहर भवन में यात्री दल का स्वागत हुआ तत्पश्चात ज्ञापन दूतावास में राजदूतों को दिया गया उस समय विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता एवं मैनेज पुरूष्कृत संदीप पाण्डे भी उपस्थिति थे। ज्ञापन में मांग की गयी कि दोनों देश युद्ध समाप्त कर अपनी अपनी सेनायें वापस बुलाकर शान्ति की दिशा में पहल कर खून खराबा रोके जिससे कि पूरा विश्व प्रभावित है।यात्री दल 16-07-2022 को आई०आई०टी० गेट से रवाना हुआ क्रमशः बिल्हौर, मकनपुर, कन्नौज, सोरिख, कुशमरा मनपुरी, कुरावली. एटा, सिकन्दराऊ अलीगढ़, खुर्जा, सिकन्दराबाद गाजियाबाद आदि स्थानों पर रात्रि विश्राम करते हुये मार्ग में पड़ने वाले समस्त कस्बों और चौराहों पर शान्ति और सद्भाव का संदेश देते हुये युद्ध के विरुद्ध जनमानस से समर्थन जुटायेदि 24-07-2022 को रात्रि को ओखला दिल्ली पहुंच कर वहां से दूसरे दिन जवाहर भवन में यात्रीगणों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ तत्पश्यात तास हुये और राजदूत्तों को ज्ञापन सौपा यात्रीगण सोसलिस्ट पार्टी (इण्डिया) के नगर अध्यक्ष श्री के०एम०भाई नेतृत्व में यात्रा सम्पन्न हुयी अन्य यात्रीगणों में नरेन्द्र सिंह, अंकित शर्मा, अजीत कुमार, अशोक चौरसिया, मोनू सिंह, अरविन्द कुमार आदि लोग सम्मलित थे।यात्रीगणों के कानपुर आगमन पर मेडिकल कालेज गोल चौराहा चन्द्रशेखर आजाद की मूर्ति के समीप बरसते पानी के बीच उनका स्वागत किया गया स्वागत में उपस्थिति लोगों में सर्वश्री कुलदीप सक्सेना अजीत खोटे, राम मोहन पाठक राज कुमार अग्निहोत्री रानी गौतम, राजा सिंह, राम जी तिवारी, अशोक शर्मा (एड)). उमा प्रसाद मिश्र, दिलीप वागी आदि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh