Advertisement

नशा मुक्त जीवन हम सबका साझा दायित्व..ज्योति बाबा

कानपुर,भारत के बचपन को नशा प्रदूषण कुपोषण प्लास्टिक बाल बंधुआ मजदूरी मेंटल स्ट्रेस व यौन हिंसा से बचाना हर भारतीय अपना धर्म बनाए क्योंकि जिस देश के बचपन में उत्साह उमंग व उल्लास होता है वह देश कभी गुलाम नहीं बन सकता है उपरोक्त बात नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का के तहत सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के तत्वाधान में छात्र जनहित ज्ञापन देने के बाद हुई वार्ता में माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीया गुलाबो देवी ने कही उन्होंने आगे कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रदेश के समस्त माध्यमिक स्कूल/कॉलेज में नशा,प्रदूषण कुपोषण प्लास्टिक बाल बंधुआ मजदूरी मेंटल स्ट्रेस व यौन हिंसा मुक्त वातावरण बनाने हेतु व्यापक स्तर पर संवेदीकरण करने के लिए संस्था योग ज्योति द्वारा सभी छात्रों द्वारा 4 अगस्त और 15 अगस्त को एक साथ सुबह की प्रार्थना के बाद संकल्प कराने का प्रस्ताव अलौकिक है वह वास्तव में शहीदों के सपनों का भारत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा विधायक मोहनलालगंज अमरीश रावत ने कहा कि माननीया मंत्री जी आप के नेतृत्व में वैसा ही ऐतिहासिक विश्व रिकॉर्ड कायम होगा जैसा कि 5 अगस्त को वन महोत्सव के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एक ही दिन में एक साथ 25 करोड़ पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया था इससे पूर्व योग गुरु ज्योति बाबा विधायक अमरीश रावत ने पुष्पगुच्छ देने के साथ केसरिया पगड़ी डॉ संदीप यादव आदि के साथ स्वागत किया l

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh