Advertisement

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में अवरुद्ध आवागमन खुलवाने की होगी मांग

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांगजनों की पेंशन उनके बैंक खातों में न आने के विरोध में व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में दिव्यांगजनो के लिये आवागमन के अवरूद्ध रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर 3 अगस्त को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के साथ अन्याय हो रहा है जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में लोग अपने स्कूटर, मोटर साइकिल, गाड़ियां खड़ी कर देते हैं जिससे पीडित दिव्यांग कार्यालय में नहीं पहुंच पाते हैं और रोड़ पर खड़े होकर बिना समस्या के समाधान कराए ही वापस चले जाते हैं| इस सम्बन्ध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने पत्र लिखा है और दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय परिसर को अनाधिकृत रूप से खडे होने वाले वाहनो से खाली कराने की मांग की है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा की समय से दिव्यांग पेंशन ना भेजना दिव्यांगजन के साथ अन्याय है| के०वाई०सी० के नाम पर दिव्यांगजनों को परेशान किया जा रहा है जिन दिव्यांगजनों के नाम में या अन्य गलती है उनको ऑनलाइन सही किए जाने का प्रावधान है| इसके बावजूद उनकी दिव्यांग पेंशन रोकी गई है|
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि जल्दी दिव्यांगजनों की पेंशन उनके खातों में नहीं पहुंचती है तो राष्ट्रीय विकलांग पार्टी अनिश्चितकालीन धरना अनशन शुरू करेगी|
आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, दक्षिण अध्यक्ष आनन्द तिवारी, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, दिनेश यादव, दिलिप कुमार, गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार आदि शामिल थे|

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh