Advertisement

रविवार से शुरु होगा 46वां सालाना दस दिवसीय प्रोग्राम “पैगामे शहीद ए आज़म” का आयोजन

कानपुर, इस्लामी नया साल (1444 हिजरी) का पहला महीना मोहर्रम रविवार से शुरू होगा पिछले 46 साल से लगातार होने वाला प्रोग्राम पैगामे शहीद-ए-आज़म इस बार भी अपनी पूरी शानो शौकत के साथ तिलक नगर स्थित पीरो वाली मस्जिद का मैदान बरकाती ग्राउंड में होगा जिसकी रविवार को पहली मजलिस होगी I यह प्रोग्राम सूबे की प्रमुख सामाजी वा दीनी संस्था मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन कराती है संस्था के सदर अल्हाज शारिक बेग बरकाती ने प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए यह जानकारी दी है I
शारिक बेग ने आगे बताया की इस प्रोग्राम की सरपरस्ती मारहरा शरीफ के सज्जादा नशीन डॉक्टर अमीन मियां वा नजीब मियां फरमाएंगे और प्रोग्राम में तकरीर करने के लिए मुल्क भर से मशहूर व मारूफ ओलमा हज़रात तशरीफ ला रहे हैं और नात व मनकबत के लिए शायरे इस्लाम व नातख्वान हज़रात तशरीफ ला रहे हैं I 9 दिन तक प्रोग्राम रात में 9 बजे से 11 बजे तक होगा और दसवें दिन यौमे आशूरा की मख्सूस मेहफिल दिन में सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक होगी I शारिक बेग बरकाती ने संस्था मुस्लिम वेल्फेयर एसोसिएशन की तरफ से सभी आशिक ए रसूल व आशिक ए अहलेबैत से गुज़ारिश की है कि वक्त पर प्रोग्राम में तशरीफ लाएं और सवाबेदारैन हासिल करें I

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh