कानपुर, आज समाजवादी पार्टी का सदस्यता अभियान किदवई नगर विधानसभा में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में शुरू हुआ।दामोदर नगर व सफेद कॉलोनी में सदस्यता अभियान चलाते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने सभी को प्राथमिक सदस्यता की रसीद दी और सभी को समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव के लिए निष्ठा से काम करने की शपथ दिलवाई।व्यापारी,युवा,मजदूर सभी ने बढ़ चढ़कर सदस्यता लेते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूर्व प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की केवल समाजवादी पार्टी ही प्रदेश में व्यापारियों,युवाओं ,किसानों,छात्रों,मजदूरों,शिक्षकों,अधिवक्ताओं,चिकित्सकों आदि की आवाज उठाती है।अभिमन्यु गुप्ता के साथ रेशू यादव,नसीरुद्दीन,प्रदीप तिवारी,शुभ गुप्ता,मनोज चौरसिया,अमित चढ्ढा आदि मुख्य थे।
सपा का सदस्यता अभियान शुरू


















