Advertisement

अलीगढ कानपुर एनएच 91 के निर्माण कार्य का निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने आज अलीगढ कानपुर एनएच 91 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान मंधना चौराहे के पास रेलवे ऊपरगामी पुल निर्माण कार्य काफी धीमी गति से होता पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य प्रत्येक स्थिति में युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाए | उन्होंने कहा कि मंधना से शिवराजपुर के बीच जिन स्थानों पर कैरेजवे उपलब्ध है वहां पर तत्काल कार्य प्रांरभ कराया जाए |उन्होंने कहा कि एक माह की प्लानिंग करते हुए निर्माण कार्य की माइक्रो प्लानिंग करते हुए प्रत्येक दिन किए जाने वाले कार्य की फोटोग्राफ के साथ वस्तुस्थित की जानकारी दिए जाने के निर्देश| कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को दिए |
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी भू अध्याप्ति श्री सत्येंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी बिल्हौर सुश्री आकांक्षा गौतम, परियोजना निदेशक एनएचएआई तथा कार्यदाई संस्था पीएनसी के अधिकारी उपस्थित रहे |

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh