आज यू०पी० मोटर ट्रान्सपोर्टस एसोशिएसन बाबूपुरवा कानपुर के सभागार में नेशनल ट्रकर्स प्रोग्राम के अंतर्गत ट्रक ड्राईवर एवं उनके सहयोगियों के नेत्र ज्योति बचाओ जन जागरण कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि भारत में 70% माल का आवागमन सड़क के रास्ते ट्रक द्वारा किया जाता है और ऐसा देखा गया है कि कुछ प्रतिशत मार्ग दुर्घटना, दृष्टि दोष के कारण होती है, इस कारण को ध्यान में रखते हुए कानपुर परिक्षेत्र में राही दृष्टि केंद्र की स्थापना Sightsavers द्वारा लगभग 4 वर्षपूर्व ट्रांसपोर्ट नगर में की गयी थी जिसमे ट्रक ड्राईवर और क्लीनर के नेत्र परीक्षण निशुल्क किया जाता है और आवश्यक चश्में भी निशुल्क वितरित किये जाते हैं। जन जागरण कार्यक्रम का उद्देश्य यह रहता है यदि उपचार व परामर्श सही समय पर मिल जायें तो बहुत से नेत्र रोगों से बचा जा सकता है इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री राजेश सिंह (आर०टी०ओ० कानपुर) के द्वारा किया गया श्री राजेश सिंह ने बताया कि यह कार्य जितना प्रभावी रूप से चलाया जा सके उतना ही समाज के इस वर्ग को लाभ होगा। क्योंकि एक दुर्घटना कई परिवारों की जिन्दगी तबाह कर सकतीहै। इस कार्यक्रम की सराहना की और विभागीय यथा संभव सहयोग का अस्वासन दिया/ विशिष्ट अतिथि श्री अजय कपूर (अध्यक्ष) एवं श्री मनीष कटारिया (महामंत्री) (यू० पी० मोटर्स ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन) अपने संबोधनों में कहा की उनके एसोसिएशन की कोशिश रहेगी कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम को सहयोग देंगे जिससे अत्यधिक ड्राइवरों की जांच हो सके/ डॉ० श्री अवध दुबे वरिष्ट नेत्र विशेषज्ञ ने बताया कि आर०के० देवी आई रिसर्च इंस्टिट्यूट का सदैव यह उद्देश्य रहा है कि वंचितों का उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा सुलभ हो सके और इस कार्यक्रम के अंतर्गत देखे गए ड्राइवरों को हमारे निजी संस्थान में भी आवश्यकतानुसार निशुल्क देखा जाता है। और श्री राजेश सिंह जी से निवेदन किया कि इस कार्यक्रम को और प्रभावी कैसे बनाया जाये उसका मार्ग दर्शन और सहयोग करें/ डॉ० गौरव दुबे (नेत्र सर्जन) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को कई प्रकार के नेत्र रोगों के विषय में बताया जो समय रहते इलाज हो जाने पर ठीक हो सकते हैं। अपने मन से दवा न प्रयोग करने का विशेष जोर दिया क्योंकि दवायों के अपने दुष्प्रभावों का असर नेत्र ज्योति पर पड़ता है, कुछ नेत्र रोग आनुवंशिक भी होते हैं और उसकी भी पहचान जरुरी है मोतियाबिंद के ऑपरेशन ड्राइवरों को फेको विधि द्वारा करने की सलाह दी जाती है जिससे ऑपरेशन के बाद अच्छी नेत्र ज्योति प्राप्त हो सके, जिससे उनकी ड्राइविंग में सुलभता रहे!
आर के देवी आई रिसर्च इंस्टिट्यूट की ओर से नेत्र रोग से बचाव के लिए जनजागरण कार्यक्रम यू पी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के भवन मे


















