Advertisement

श्रावण मास का प्रमुख त्योहार ‘हरियाली तीज‘ सम्पन्न हुआ।

कानपुर। मेस्टन रोड स्थित बी0 एन0 एस0 डी0 शिक्षा निकेतन बालिका विद्यालय में श्रावण मास का प्रमुख त्योहार ‘हरियाली तीज‘ सम्पन्न हुआ। मुख्यअतिथि डाॅ0 अनुराधा वाश्र्णेय (समाज सेविका) एवं उशा अग्रवाल (समाज सेविका) ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस उत्सव पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता उद्घाटन के अवसर र मुख्य अतिथि ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि वर्तमान समय में हम प्रकृति से दूर होते जा रहे हैं ऐसे उत्सव हमें प्रकृति के समीप लाते हैं। मेंहदी स्वास्थ्य की दृश्टि से लाभदायक होती है। हमें अपनी संस्कृति का रक्षण-पोषण करते हुए संस्कारों से पूर्ण होना चाहिए हिन्दुओं में तीज के त्यौहार का अत्यधिक महत्व है। श्रावण मास में धरती पर हरियाली छा जाती है। वृक्षों पर झूले पड़ जाते हैं। बादलों को देखकर मोर प्रफुल्लित होकर नाचने लगते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षा नीतू सिंह (सचिव – यति संकल्प संस्थान) ने  बताया कि प्रत्येक ऋतु का सम्बन्ध देवी देवताओं से होता है। इस माध्यम से ईष्वर हमेशा हमारे पास रहते हैं। इस प्रकार के उत्सवों के माध्यम से हम धरती माता के प्रति आभार व्यक्त कर रचनात्मक एवं सृजनात्मक षक्ति को सर्वत्र बिखेरते हैं। हमें बच्चों को अच्छे संस्कार देकर उन्हें सफल नागरिक बनाने का प्रयास करना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh