Advertisement

थाना पनकी में हुई संभ्रांत व्यक्तियों की बैठक

कानपुर- थाना पनकी में मोहर्रम को लेकर एक बैठक क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संपन्न हुई।थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता मैं समस्त चौकी प्रभारी के साथ विशेष रूप से साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा हुई,त्योहारों में होने वाली समस्याओं के निदान के लिए थाना प्रभारी ने सभी से जानकारी प्राप्त की और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर रमाकांत मिश्रा ने कहा पावर हाउस तिराहे के पास शराब की दुकानों पर शराबियों द्वारा रोड तक जमावड़ा लगाकर शराब पीने से आने जाने वालों के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
वहीं पनकी मंदिर निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने अपने क्षेत्र में होने वाले मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ मंत्रणा की और उनकी समस्याओं का निदान के लिए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया।
और मुहर्रम पर्व पर ताजिया का जुलूस पर किसी प्रकार की असुविधा होने पर तत्काल सूचित करने को कहा,ताजिया को लेकर उनकी सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी स्वयं ली।बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश बाजपेई,रमाकांत मिश्रा,अब्दुल सत्तार,सरफराज खान,साहब्दीन यादव,ओ पी अग्निहोत्री,राकेश कुमार,बृजेश मिश्रा,महेंद्र यादव,साधना सक्सेना के अलावा एसएसआई श्याम शरण पांडे समस्त चौकी प्रभारी समस्त थाना स्टाफ उदय भान भदोरिया,मुकेश कुमार यादव,ललित कुमार यादव,पातीराम गौतम,सुखलेश माथुर,राजवीर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh