Advertisement

नारी सशक्तिकरण पर आधारित फ़िल्म “नार का सुर” में कानपुर शहर के म्यूज़िक डिरेक्टर कृष्णा लाल चंदानी ने दिया म्यूज़िक

५ ऑगस्ट को रिलीज़ हो रही फ़िल्म “नार का सुर – नारी ही शक्ति है”, एक ऐसे काल्पनिक गाँव की कहानी को दर्शाती है जहाँ के रोज़मर्रा के काम औरतों द्वारा किए जाते हैं उनके साधारण से जीवन में एक ऐसा भूचाल आता है जिसके कारण वो साथ मिल कर मुसीबतों से लड़ने को तैयार हो जाती हैं। नारी शक्ति पर आधारित इस फ़िल्म के निर्देशन कुलदीप कौशिक इस फ़िल्म के लेखक भी हैं फ़िल्म में नवोदित कलाकारों के साथ साथ, पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर अभनेत्री मन्नत सिंह एवं फ़िल्मों और टेलिविज़न की दुनिया के मशहूर अभिनेता ललित परिमू अहम किरदार में नज़र आएँगे इस फ़िल्म में संगीत निर्देशन कानपुर शहर के कृष्णा लाल चंदानी ने दिया है जहाँ कृष्णा लाल चंदानी फ़िल्म के संगीतकार हैं और देवाँजन गुहा गायक हैं। कृष्णा लाल चंदानी बचपन से संगीत के शौक़ीन रहे हैं और अपने जुनून को पेशे में बदलने के लिए सपनों के शहर मुंबई चले गए फ़िल्म में विख्यात गायिका मालनी अवस्थी के साथ साथ राकेश मैनी एवं ऐश्वर्य पंडित ने भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। फिल्म का ट्रेलर  जुलाई को रिलीज़ होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा और जनता ने इसके ट्रेलर की जम के तारीफ़ करी। फिल्म के निर्माता सुनील टायल एवं सह निर्माता विकास जैन ने कहा की इस फ़िल्म की कहानी १२ औरतों की कहानी दर्शाती है जो देश के अलग अलग प्रांत से आती हैं। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीक्षा मान, पूजा वर्मा, श्रियाशी शॉ, रिचा शर्मा, शेरेन वर्मा व अन्य कलाकार दिखेंगे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh