Advertisement

आंतरिक ब्रह्म व प्रशिक्षकों के माध्यम से सामुदायिक पत्रकारिता के गुर,सिखाये।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की योजना राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के अंतर्गत हिंदी विभाग डीएवी कॉलेज कानपुर में सामुदायिक पत्रकारिता में प्रमाण पत्र कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रेनू दीक्षित ने बताया कि, 6 माह के पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को समुदायिक पत्रकारिता से जुड़ी हुई। महत्वपूर्ण तकनीकों तथा उनके प्रयोग की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ वीरेंद्र स्वरूप शोध कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक पत्रकारिता में भविष्य विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ जितेंद्र डबराल निदेशक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने बोलते हुए सामुदायिक पत्रकारों की भूमिका की चर्चा की। सामुदायिक पत्रकारिता कार्यक्रम के छात्रों को भविष्य में किस प्रकार कार्य करना है। उसमें रोजगार की संभावनाएं क्या है। डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव प्रबंध तंत्र के द्वारा समुदाय पत्रकारिता को अत्यधिक महत्व देने तथा सामुदायिक पत्रकारिता हेतु महाविद्यालय के हिंदी विभाग को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा संसाधनों की उपलब्धता और उनके अनुप्रयोग हेतु शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की ।उन्होंने डॉ नरेंद्र स्वरूप को धन्यवाद देते हुए कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कौशल विकास लक्ष्य तथा वर्तमान सरकार के विजन को कार्यक्रम में वर्णित करने में मार्गदर्शन करने हेतु धन्यवाद दिया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष रेनू दीक्षित ने अतिथियों का स्वागत किया। हिंदी विभाग में संचालित इस कार्यक्रम के कार्यक्रम प्रभारी डॉ राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कार्यक्रम के छात्रों ने इस कार्यक्रम का फेसबुक कथा यूट्यूब के माध्यम से सजीव प्रसारण किया। वर्तमान में 50 छात्र इस प्रमाण पत्र कार्यक्रम में अध्यनरत है। जिन्हें आंतरिक बह्य एवं प्रशिक्षकों के माध्यम से सामुदायिक पत्रकारिता के गुर सिखाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh