Advertisement

गोविंद नगर विधानसभा में चलाया गया समाजवादी सदस्यता अभियान

कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है इसी प्रक्रिया को लेकर गोविंद नगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सम्राट विकास के नेतृत्व में सुंदर नगर रामा पैलेस पनकी में सदस्यता अभियान चलाया गया! जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में लोकसभा प्रभारी राजाराम पाल, अतिथि के रूप में नरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू ठाकुर, डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह,उपस्थित हुए! कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर कमलेश यादव ने किया! गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने अत्यधिक लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई! सम्राट विकास यादव ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में ईवीएम मशीन का बहुत बड़ा खुलासा समाजवादी पार्टी ने किया जो मशीन ईवीएम में वोटिंग की गई थी वह मशीनें काउंटिंग में पहुंची नही इसका विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था लेकिन झूठों का बोलबाला है  इस अवसर पर अखंड प्रताप सिंह आसिफ सिद्दीकी शेषनाथ यादव प्रेम सिंह कुशवाहा , चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, योगेंद्र यादव पंकज यादव श्याम सिंह नूरी मलिक,डॉक्टर अखंड प्रताप सिंह, डॉक्टर निसार अहमद, डॉक्टर कमलेश यादव श्याम सिंह शंटी रामप्यारे वाल्मीक,संजय यादव,डाक्टर प्रेम सिंह कुशवाहा,वासिद्द सिद्दिकी ,शिवचरण समुद्रे, आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh