Advertisement

बामसेफ के राज्य अधिवेशन इलाहाबाद में तैयारी को लेकर पदाधिकारियों की बैठक

कानपुर,संत शिरोमणि रविदास मंदिर कानपुर नगर में बामसेफ एवं यूनिटी आफ मूलनिवासी के तत्वाधान में बामसेफ के राज्य अधिवेशन (14/8/2022) इलाहाबाद की तैयारी के संबंध में जिला यूनिट के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता कुमार काले  ने की तथा प्रमुख उपस्थित इं कोमल सिंह बामसेफ प्रदेश अध्यक्ष उप्र तथा इस बैठक में अशोक कुमार राज्य उपाध्यक्ष, लालबहादुर राज्य उपाध्यक्ष, जगतपाल समीक्षा प्रभारी,अजय कुमार मंडल महासचिव, देवीप्रसाद निशाद पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैंट,अतर सिंह यादव तुलसी राम वाल्मीकि प्रदेश उपाध्यक्ष बीएमपी,एड उस्मान , मैकूलाल खोटे , विकास चौधरी जिला अध्यक्ष ,आयु संगीता मैडम प्रदेश सचिव बामसेफ आदि लोग उपस्थित रहे तथा सभी लोगों ने अधिवेशन की सफलता के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए हैं। बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार काले ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान मूलनिवासी बहुजन समाज का हो रहा है और कोई भी राजनीतिक दल तथा कोई भी संगठन इस समय मुंह नहीं खोल रहा है इसलिए अब बहुजन समाज के पास एक ही विकल्प बचा है बामसेफ ,इसके माध्यम से लोगों को अपने हक अधिकार के लिए जागरूक करके देश में जनआंदोलन किया जा सकता है अन्यथा आने वाले समय में मूलनिवासी बहुजन समाज की दुर्दशा होगी।इसलिए समय रहते हम लोगों को जागरूक हो जाना है तथा जो जागरुक नहीं है उनको जागरुक किया जाना चाहिए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh