कानपुर ,उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ व राष्ट्रीय लोक दल कानपुर के संयुक्त तत्वाधान में क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक जी की 102 वी पुण्यतिथि तिलक बाटिका नाना राव पार्क प्रतिमा स्थल पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा कर एवं प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर मनाई गई तिलक जी को खादी सूत की माला पहनाई गई तिलक जी का जन्म 23 जुलाई 1856 में रत्नागिरी में हुआ था तिलक जी खान पान- रहन सहन और वेशभूषा मे निहायत सादगी रखते थे उनकी मृत्यु 1 अगस्त 1920 में हुई थी लोकमान्य तिलक जी की शव यात्रा में महात्मा गांधी , शौकत अली और किचलू ने उनकी अर्थी को कंधा दिया था
मुख्य वक्ता श्री सुरेश गुप्ता अपने संबोधन में बताया कि तिलक जी खादी प्रेमी थे और छोटे उद्योगों को लगाने की बात उठाइ जिससे कि ग्रामीण अंचल में रोजगार सर्जन हो सके और उनका शहरों की ओर पलायन न हो सके तिलक जी स्वदेशी कपड़ों को ही पहनते थे बाल गंगाधर तिलक जी ने एक महान समाज सुधारक के रूप में भी कई काम किए उन्होंने समाज में फैली जाति प्रथा बाल विवाह जैसी तमाम बुराइयों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और महिलाओं की शिक्षा तथा उनके विकास पर जोर दिया तिलक जी ने ब्रिटिश सरकार की दमनकारी नीति का जमकर विरोध किया और अपने अखबारों के माध्यम से अंग्रेजों के खिलाफ उत्तेजक लेख लिखे जिसके चलते 22 जून 1897 में कमिश्नर रैंड औरों लेफ्टिनेंट आयस्टर की हत्या कर दी गई जिसके लिए तिलक पर इस हत्या के लिए उकसाने का आरोप में राजद्रोह का मुकदमा चला और 6 वर्ष के लिए हुए देश निकाला का दंड दिया गया!
नरेंद्र यादव क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि तिलक जी का कहना था लोकतंत्रात्मक शासन में समाचार पत्रों की निर्णायक भूमिका होती है इस प्रकार समाचार पत्र जनता और सरकार के बीच ब्रिज का काम करती है तिलक जी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए स्वराज शब्द का प्रयोग किया था उन्होंने स्वराज्य को स्वधर्म माना था प्रशासन का सर्वोत्तम सिद्धांत है कि सत्ता जनता के हाथों में दे दी जाए किसी को इससे विरोध नहीं होगा और इंग्लैंड में यही हो रहा है
मोहम्मद उस्मान अध्यक्ष महानगर ने कहा तिलक जी स्वराज्य के मार्ग में नौकरशाही को सबसे बड़ी बाधा समझते थे तिलक जी कहते थे गांव में कोई सुविधाजनक स्कूल नहीं है हमारे गांव के लोग अपने बच्चों को प्रशिक्षित नहीं कर सकते इसलिए वह काम हमें शुरू करना होगा और शिक्षा देने के लिए राष्ट्रीय स्कूलों की स्थापना की जाए राष्ट्रीय विद्यालयों में हिंदुओं को हिंदुत्व और मुसलमानों को की शिक्षा दी जाएगी एक दूसरे धर्मों के बीच पाए जाने वाले मतभेदों को दूर कर दिया जाए कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश गुप्ता ने की संचालन नगर अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम देव सिंह ,के.के .पांडे ,डॉक्टर सोहेल चौधरी ,भैया लालपुरी नाजिर भाई ावेद अहमद, शाकिर अली, वेद यादव, विशाल त्रिपाठी, नियाज अली, नसीम बबुआ प्रमुख
बाल गंगाधर तिलक जी की 102 वीं पुण्यतिथि


















