Advertisement

डायरिया के बढ़ते प्रभाव के दृष्टिगत  जिलाधिकारी  विशाख जी ने आज गुजैनी जे ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैंप में वितरण की जा रही दवाओं के विषय में जानकारी की उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों द्वारा 1083 घर सर्वे किया गया हैजिसमें 53 सिंटोमैटिक लोगो को चिन्हित किया गया है। सभी लोगों को ओआरएस के पैकेट वितरण किए गए हैं तथा क्लोरीन की गोलियों का वितरण किया गया है। टीम द्वारा लोगों को साफ पानी पीने के लिए जागरूक किया गया है 15 लीटर पानी में एक क्लोरीन की गोली डालकर आधा घंटा बाद पानी का प्रयोग करने हेतु लोगों को जागरुक किया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त सिंटोमैटिक मरीजों गुणवत्ता पूर्ण इलाज हो यह सुनिश्चित किया जाए । उन्होंने कहा कि जो मरीज अस्पताल में भर्ती है उन मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार नजर रखने के निर्देश दिए । सभी भर्ती मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार किया जाता रहे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समन्वय स्थापित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग ,नगर निगम अधिकारी तथा संबंधित एसीएम द्वारा क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए जिसमें जिस भी घर में कोई सिंटोमैटिक व्यक्ति होता है तत्काल उसकी सूचना इस ग्रुप पर उनके मोबाइल नंबर के साथ भेजा जाए जिस पर स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा तत्काल इलाज कराया जाएगा। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था कराते हुए फॉगिंग की जाए तथा जिस क्षेत्र में जलभराव की स्थिति होती है वहां पर डी वाटरिंग पम्प लगाकर तत्काल पानी निकाला जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र में पेयजल हेतु पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए जाए | निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम , मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर नगर, अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आदि समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh