Advertisement

बिगेस्ट ब्राइडल मेकअप कॉन्टेस्ट शो का हुआ आयोजन

कानपुर।फजलगंज स्थित होटल द लीजेंड क्लब में बिगेस्ट ब्राइडल मेकअप कॉन्टेस्ट शो हुआ। शो की ऑर्गनाइजर अर्पित ठाकुर थी। इस शो में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में विजय सिंह मर्तोलिया को बुलाया और उनका स्वागत किया। तथा ज्यूरी के लिए मुख्य रूप से विभा वर्मा (बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट) द्वितीय ज्यूरी ओलिविया,तृतीय ज्यूरी उर्मि को बुलाया गया।इन्होंने वहां पर आए हुए सभी मेकअप आर्टिस्ट, प्रतिभागियों में से मुख्य रूप से तीन विजेताओं का चयन किया जिसमें से प्रथम विजेता हर्तिका रही। श्री मर्तोलिया ने प्रथम विजेता को ₹5100 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा द्वितीय विजेता को ₹2100 तथा तृतीय विजेता को 1100रुपए देकर सम्मानित किया। और साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शो में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आगे और अच्छा करने की सलाह श्री मर्तोलिया ने दी उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है।
अजीत कुमार की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh