Advertisement

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौपा

कानपुर,राम कृष्ण मिशन हा०से० स्कूल कानपुर नगर के प्रबंधन् द्वारा विद्यालय का अनुदान वापिस कराने की पेशकश के विरोध मे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री , माध्यमिक शिक्षा मंत्री , मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव (मा. शिक्षा) को सम्बोधित ज्ञापन सौपा तथा डोनेशन के आधार पर भूमि और भवन अर्जित करने के कारण प्रबंधन का कोई अधिकार न होने तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बेरोजगार् बनाने की कार्यवाही को करने को असंवैधानिक बताते हुए कड़े शब्दो मे निंदा की है तथा उच्चधिकारियों से प्रबंधक के प्रस्ताव को सिरे से ख़ारिज करने की अपील की है एवं प्रबंध समिति का कभी भी निर्वाचन न कराये जाने का भी आरोप लगाया है और इस प्रकार से प्रबंध समिति को फर्जी बताया और। प्रतिनिधि मंडल में अफजाल अहमद , विनोद कुमार यादव, अशोक शुक्ला, पंकज कुमार वर्मा, शिव बहादुर यादव, आदि एक दर्जन लोग उपस्तिथ थे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh