Advertisement

पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर, आज पावन चिन्तन धारा आश्रम के सदस्यों की अगुआई में दयालेश्वर पार्क, दयानंद विहार मे एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आम, अमरूद, जामुन, बेल, आंवला, नीम व पाकड़ के पौध लगाए गए। कार्यक्रम में स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया इम्प्लाइज यूनियन लखनऊ सर्किल के चेयरमैन रामेंद्र सहाय, वाइस चेयरमैन मनोज तिवारी, जनरल सेक्रेटरी बिजेंद्र सिंह व शाखा प्रबंधक बरखा जालान ने प्रमुख रूप से भाग लिया। स्थानीय निवासियों गोविंद सिंह, एन एस चौहान, खुशबू ,राहुल जालान व इन्दू तिवारी के अतिरिक्त आश्रम के भैया सन्तोष,राकेश ,राजेश ,अरुण, विजया व प्रीति ने सक्रिय योगदान दिया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh