Advertisement

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व मे महाराजपुर विधानसभा मे निकाला गया तिरंगा जलूस

उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व मे महाराजपुर विधानसभा मे निकाला गया आज तिरंगा जलूस।
पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जहां हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी भारत देश का तिरंगा लहरा दिया।
भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर घर-घर तिरंगा लगाने की अपील करी गई,पूरा भारत देश आजादी की 75,वी वर्षगांठ मना रहा है, इस आजादी को पूरा  देश अमृत महोत्सव के रूप मे पूरा हिंदुस्तान घर-घर तिरंगा लहरा कर भारत देश का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है।घर घर तिरंगा लहरा कर उन देश के वीर जवानों को भी नमन किया जा रहा है, जिन्होंने भारत देश के इसी तिरंगे के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए।
महाराजपुर विधानसभा में उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अगवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा देश के उन वीर जवानों के नाम है, जिन्होंने अपने से पहले इस तिरंगे को समझा अपने प्राण निछावर कर दिए, आज भारत देश के प्रधानमंत्री ने देश के अंदर एक ऐसी मुहिम छेड़ी है, घर-घर तिरंगा लगाने की इस तिरंगे को लगाने से हम भारतीयों के अंदर एक गर्व भी पैदा होता है, और आज हम सब को यह अवसर मिला है, की उन देश के वीर जवानों को नमन करने का उन्हें याद करने का जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए जिनके लिए सब से प्रिय सर्वप्रथम देश का तिरंगा और देश रहा है। और यह तिरंगा देश की शान का प्रतीक है, इस अमृत महोत्सव को हम सब अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर देश का मान और सम्मान बढ़ाएं।
कानपुर के उपसभापति कैलाश पांडे ने भी बताया की आजादी के इस अमृत महोत्सव मे घर-घर तिरंगा लगाने के लिए युवा या बुजुर्ग सभी उत्साहित है।वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश तिवारी ने भी UPTV7 की टीम से बात करते हुए बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से आव्हान किया की यह हमारे देश का अमृतकाल महोत्सव है,  आज यह अमृत महोत्सव को पूरा भारत देश उन देश के वीर जवानों को नमन करता है, जिन देश के वीर जवानों ने भारत को आजाद करने के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए आज हमें इस तिरंगे को लहरा कर भारत देश को विश्व गुरु बनाना है, और हम सब भारत को गौरवशाली भारत बनाएंगे।
तिरंगा यात्रा में हजारों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिकों ने भारत देश का तिरंगा अपने हाथों में पकड़ कर भारत माता की जय कारे लगाएं, यह यात्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय से होते हुए रामा देवी, बंगाली कॉलोनी, हरजिंदर नगर लाल बंगला, केडीए चौराहा, से जेके कॉलोनी, होते हुए लगभग इस 6 किलोमीटर की यात्रा मे हजारों लोगों ने अपने हाथों में तिरंगे पकड़ रखे थे वहीं उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी भारत का तिरंगा लहराते हुए सभी को इस आजादी के अमृत महोत्सव मे अपने घरों में तिरंगा लहराने की अपील करी, और रास्ते में चलते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को मिठाइयां बांटी इस अमृत महोत्सव की खुशी मे,और इस तिरंगे को सलूट करते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh