Advertisement

कानपुर, समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में गोकुल पार्क सतबरी रोड में सैनिक प्रकोष्ठ के निर वर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने झंडारोहण कर तिरंगा लहरा कर तिरंगा को सलामी दी इस अवसर पर कैंट विधानसभा के विधायक हाजी मोहम्मद हसन रूमी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे कार्यक्रम के मुख्य संयोजक समाजसेवी अरविंद यादव उर्फ पीके और फौजी एसबी सिंह रहे।झंडारोहण कार्यक्रम में एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर मुंह मीठा करा कर आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी।इस अवसर निर वर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव सैनिकप्रकोष्ठ समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ने अपने संबोधन में कहा कि देश में इस बार आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशवासी एवं समाजवादी के लोग अमृत महोत्सव मना कर देश की आजादी दिलाने में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को समाजवादी पार्टी नमन कर रही है आज 15 अगस्त के दिन तक कानपुर शहर के प्रत्येक घर पर हमारे देश की आन बान शान तिरंगा झंडा फहरा करआजादी का जश्न मनाया जा रहा है कैंट विधानसभा के विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने बताया कि आज सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज को दबाकर उनकी आजादी छीन रहे है पहले देश को अंग्रेजों द्वारा गुलामी मिली थी आज देश को संप्रदायिक ताकतों ने अपना गुलाम बना लिया है ।निवर्तमान नगर अध्यक्ष रमेश यादव सैनिक प्रकोष्ठ ,समाजसेवी अरविंद यादव उर्फ पीके , महामंत्री अनवर सिंह , दीपक यादव ,एसबी सिंह ,लेफ्टिनेंट आरआर सिंह ,ज्ञानेंद्र सिंह ,जॉन सन शेयर ,धर्मपाल ,राजेंद्र सिंह, अंकित यादव, जेपीएन बाजपेई, कैलाश पाल, रंजन सिंह ,प्रवीण सिंह, विशाल श्रीवास्तव ,बृजेंद्र यादव अंगद सिंह रोहित ,विशाल सिंह ,ललिता शर्मा, आदि लोग रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh