Advertisement

कानपुर,रोटरी क्लब ऑफ कानपुर आजादी की 75वीं वर्षगांठ बहुत धूमधाम से आज सी. एस. ए. कैम्पस जूनियर हाई स्कूल में मनाई गई। इस मौके पर क्लब के प्रेसिडेंट रोटेरियन पुनीत टण्डन ने ध्वजारोहण किया तथा बच्चों को आज़ादी के अमृत महोत्सव की इस पावन बेला की बधाई दी। क्लब के अन्य सदस्य रोटेरियन अमित पाण्डे, रोटेरियन के. पी. श्रीवास्तव, रोटेरियन नित्या चावला, रोटेरियन धर्मेन्द्र सिंह व रोटेरियन शालिनी पाण्डे ने बच्चों को सम्बोधित किया।प्रधानाचार्य मेवाराम राथौड़ ने बच्चों को तन व मस्तिष्क की तन्दरुस्ती पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ शरीर ही कल का उज्जवल भविष्य बनाता है। उन्होंने साथ ही साथ प्राचीन काल से सीखते हुए सभी को एकता से रहने का ज्ञान दिया। हर घर तिरंगा के तहत सभी को क्लब की तरफ से झंडा वितरित किए गए। ध्वजारोहण के बाद, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कोमल, अन्जलि, मोनिका, साक्षी, अनन्याश्री, प्रीति, लक्ष्मी, काजल, नेहारिका, इरम, नन्दनी, अंगिका, मुस्कान आदि ने खूबसूरत देश भक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत किए। आगामी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक खास पेशकश राधा कृष्ण के रूप में भी प्रस्तुत की गई। क्लब की तरफ से सभी नन्हें कलाकारों को सर्टीफिकेट व गिफ्ट दिए गए। अंत में, क्लब के सदस्यों ने बच्चों को अल्पाहार वितरित किया जिसे पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस अवसर पर उत्तम केसरवानी, संजय श्रीवास्तव, नीतू टण्डन, बद्री प्रसाद गुप्ता, आर. के. बाजपाई, सविता श्रीवास्तव, प्रणव चावला, आशीष अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह, शालिनी पाण्डे, अमित पाण्डे, नित्या चावला, के.पी. श्रीवास्तव ज्वॉय निगम, रश्मि निगम आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh