आज न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड के द्वारा चर्च की सेवा के 24 साल पूरे होने के अवसर पर विशेष वार्षिक आराधना सभा का आयोजन सिंधी दिन धर्मशाला गोविंद नगर में शाम 5:30 बजे से किया गया। चर्च के इस वार्षिक समारोह में सम्मिलित होने के लिए चर्च के सदस्य गण एवं मसीह समाज के प्रमुख लोग सम्मिलित हुए आराधना सभा की शुरुआत पादरी अनिल गिलबर्ट एवं पादरी ए बी सिंह जी की प्रार्थना से हुई लोगों को गीतों के द्वारा आराधना में अगवाई की वह प्यार वह प्यार है प्यार है हां खुदा खुद ही प्यार है, मिलकर हम सभी यीशु की स्तुति करें क्योंकि महान एवं क्यों तू डरता है तेरे लिए वो लड़ता है, गीतों से प्रभु की महिमा की चर्च के छोटे बच्चों की क्वायर ने भी प्रभु यीशु मसीह की महिमा में” हर सवाल का जवाब तु हर दर्द का इलाज तु “गीत को डांस के साथ गाते हुए आराधना की। गीत संगीत का संचालन भाई रोहित जॉन, भाई मनीश जेम्स एवं भाई अंकित ने किया तू है चर्च के प्रमुख पादरी जितेंद्र सिंह जी ने आए हुए सभी लोगों का अभिवादन करते हुए चर्च की इस 24 वीं वर्षगांठ पर परमेश्वर का धन्यवाद करते हुए लोगों को बताया कि न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड कानपुर पिछले 24 वर्षों से देश व समाज के हित और उन्नति के लिए कार्य करता चला रहा है कठिन समय में भी चाहे वह केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद को भेजना हो, या फिर शहर में अशांति के माहौल में समाज में प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था की बहाली करने का कार्य हो, या फिर कोरोना महामारी में बाहर निकल कर लोगों को राशन इलाज एवं भोजन उपलब्ध कराकर लोगों की सेवा एवम मदद करने का कार्य हो चर्च के द्वारा मोतियाबिंद ऑपरेशन के कैंप भी लगाए जाते रहे हैं एवं समय – समय पर समाज की आवश्यकता अनुसार कार्यों को करने के लिए एवं समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य,सफाई की जागरूकता फैलाने के लिए साथ ही सभी धर्म के लोगों के साथ मिलकर आपस में प्रेम और एकता की भावना को बनाए रखते हुए देश हित में मिलकर कार्य करने के लिए प्रयास रहा है और परमेश्वर ने इन 24 वर्षों में हम सबकी इन कार्यों में सफलता देकर हमें आगे बढ़ाया है आगे भी चर्च देश व समाज के लिए इसी प्रकार पूर्ण समर्पण एवं देश की एकता और समृद्धि परमेश्वर के दास पादरी यहेजकेल जोशुआ जी ने आए हुए लोगों को परमेश्वर के वचन से के लिए कार्य करता रहेगा। बताया कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता लेकिन यदि कोई अपने पापों को मानकर अपने गुनाहों को छोड़कर परमेश्वर के आता है तो परमेश्वर उसपर दया कर उसकी सहायता करता है और उसके जीवन को घूरे से उठाकर सिंहासन पर विराजने के समान कर देता है। परमेश्वर अपने सभी बेटे बेटियों की जीवन की हर परिस्थिति में उनके साथ है। उन्होंने पादरी जितेंद्र सिंह जी को चर्च की सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कहा और परमेश्वर से इस सेवा की उन्नति के लिए प्रार्थना की इस विशेष वार्षिक आराधना सभा में मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी व भूतपूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी एवम कोप इंडस्ट्रियल स्टेट के चेयर मैन माननीय विजय कपूर जी, साथ अल्पसंख्याक बोर्ड के पदाधिकारी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी, पैन्थर धनीराव बौद्ध, सरदार हरविन्दर सिंह लार्ड भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे एवं सभी धर्मो के प्रमुख लोग भी आए जिन्हें मिसेज हैलीना सिंह जी ने बुके दे कर स्वागत अभिवादन किया चर्च के द्वारा को जा रही सेवाओं को जान कर उन्होंने भी पादरी जितेंद्र जी की सराहना करते हुए सेवा में सहयोग को आश्वासन दिया आराधना के बाद सभी लोगो ने चर्च की तरफ से सभी के लिए रखे गए प्रीतिभोज में सम्मिलित हुए कायक्रम में प्रमुख रूप से मिसेज हेलिना सिंह, कानपुर पास्टर्स एसोसिएशन एवं शहर के विभिन्न चर्चा के पादरीगण, पादरी संजय आल्विन, पादरी प्रदीप राव, पादरी सैमुअल सिंह, पादरी अजय दयाल, पादरी साजिद एलियास, पादरी रेजी जॉन एवं कई स्कूलो के प्रबन्धक व चेयरमैन एवं पादरी रवि कुमार, पादरी इन्द्र कुमार, पादरी बृजेश कुमार, पादरी भीम सिंह, पादरी राकेश मैसी, पादरी प्रदीप सिंह, पादरी हैरी सिंह, भाई मुकेश, भाई विश्वजीत सुनील वर्मा, जयराम भाई, विजय श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित थे।
न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड की ओर से वार्षिक आराधना सभा का आयोजन


















