Advertisement

बढ़ते प्रदूषण से आ रही है नशे की सुनामी

कानपुर । पृथ्वी,प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण दुनिया का साझा दायित्व है स्वाबलंबन के सूरज और नशे के रोग से बचने से ही पृथ्वी बचेगी समय है कि पृथ्वी को मिलकर समझें और समाधान ढूंढे तो हम कुछ हद तक नियंत्रण कर पाएंगे,समुद्र में 400 डार्क जोन ऐसे हैं जहां जीवन नहीं बचा है दुनिया के सारे समुद्रों के सामने यही संकट खड़ा है घटती हरियाली बढ़ता बंजरीकरण के चलते मानव नशे को जीवनसाथी बनाकर प्रकृति को नष्ट कर रहा है ऑनलाइन संदेश में अनिल कुमार अग्रवाल आर आर ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन ने कहा कि हमने वनों को सबसे बड़ी चोट पहुंचाई और यह माना गया है कि हमने दुनिया के दो तिहाई वनों का अत्याधिक दोहन किया है प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने कहा कि दुनिया में औसतन तापमान बढ़ने के पीछे प्रदूषण अहम कारण है कार्बन डाइऑक्साइड से मीथेन 25 गुना अधिक हानिकारक है वायुमंडल में मीथेन बढ़ने के कारण हर वर्ष 50000 लोग जीवन खो देते हैं कैरियर डेंटल हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर अजमत अली ने कहा कि दुनिया भर में विभिन्न अध्ययनों से यह बात सामने आई है कि सबसे ज्यादा प्राणवायु ही प्रदूषित हो रही है जो अकेले भारत में ही प्रतिवर्ष लाखों लोगों को लील रही है अंत में ऑनलाइन हरियाली बढ़ाओ नशा हटाओ के मंत्र को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प ज्योति बाबा ने कराया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh