Advertisement

राजीव गांधी संचार एवं कम्प्युटर क्रान्ति के जनक थे

कानपुर – शहर कांग्रेस कमेटी, कानपुर उत्तर के तत्वावधान में आज मोतीझील स्थित राजीव वाटिका मे पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 78वीं जयन्ती पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के बाद आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुये शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि देश को कम्प्यूटर युग में ले जाने वाले राजीव गांधी को देश संचार क्रान्ति के अग्रदूत, पंचायत राज अधिनियम के प्रणेता और 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के युवाओं को मताधिकार देने के लिए हमेशा याद करेंगा। पंचायतो में ंमहिलाओ सहित पिछडे और वंचित तबके के लोगो के लिये सीटे आरक्षित कर उन्होने न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार किया बल्कि अधिनियम बना कर इन वर्गांे को सांवैधानिक और राजनीतिक अधिकार भी दिया और भारत को 21 वीं सदीं की ओर चलने का आवाहन करते हुये देश को विश्व की महाशक्ति का दर्जा दिलाने का गुरुतरु कार्य भी किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी नगर ग्रामीण के अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने राजीव गांधी को भारत का सच्चा सपूत बताते हुये कहा कि देश ही नही विश्व का युवा पथ प्रदर्शक, विलक्षण प्रतिमा एवं विचारो की परिकल्पना के साथ देश को आधुनिक तकनीकी की ओर ले जाने के लिए देश उन्हे युगो-युगो तक याद रखेगा। कार्यक्रम का संयोजन पार्षद कमल शुक्ल बेबी व गोष्ठी का संचालन सन्तोष मिश्रा ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh