Advertisement

प्रसपा जिला पार्टी कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक अति आवश्यक बैठक आयोजित

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर जिला पार्टी कार्यालय दिव्यांशी गार्डन बर्रा बाईपास चौराहा कानपुर नगर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय आदित्य यादव के निर्देशानुसार कानपुर नगर की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना है जिस के संबंध में विधानसभा महाराजपुर,बिठूर, घाटमपुर कल्याणपुर एवं बिल्हौर पांचों विधानसभाओं के 200 कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा की गई जिसमें पूर्व कमेटी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करते हुए जिम्मेदार पदाधिकारियों क़ो संगठन की सूची में शामिल किया गया हैँ साथ ही कार्यकर्ता सोशल सामाजिक व्यक्तित्व हो विवादित/ अपराधी व्यक्ति को कोई स्थान संगठन में नहीं दिया गया हैँ प्रदेश कार्यालय के नियमानुसार कार्यकारणी की सूची अंतिम संस्तुति हेतु माननीय प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष प्रदेश कार्यालय लखनऊ को शीघ्र प्रेषित कर दी जाएगी l सितंबर माह से जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी संगठन की मजबूती पर तेजी से कार्य करेंगे एवं जिला कार्यकारिणी घोषित के पश्चात पांचों विधानसभाओं मे जिम्मेदार अध्यक्ष ब्लॉक / वार्डो क़े अध्यक्षों क़ो मनोनीत कर जिम्मेदारी दी जाएगी l इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति प्रमुख जिला महासचिव राजपाल यादव जमीन खान आकाश प्रजापति सरोज प्रजापति प्रेम प्रकाश दुबे राम प्रकाश मिश्रा राजेश यादव राम बहादुर पासवान श्रवण कुरील आनंद मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh