Advertisement

“मां गंगा से आरती कर भक्त करे पुकार राजू भाई का स्वास्थ्य जल्द करो सुधार

कानपुर ,कानपुर की शान राजू श्रीवास्तव भाई को कोमा में गए हुए लगभग आज 12 दिन हो गए हैं, उनको होश नहीं आया है, आज उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं एवं आनंदेश्वर बाबा के भक्तों द्वारा मां गंगा की आरती कर, राजू भाई को जल्द से जल्द स्वस्थ करने की प्रार्थना की गई
सभी भक्तों ने एक स्वर में कहा कि राजू भाई कानपुर ही नहीं पूरे देश की जनता का हंसा-हंसा कर खून बढ़ाते हैं, आरती के प्रारंभ और अंत में भक्त गण एवं कार्यकर्ता “मां गंगा से आरती कर भक्त करे पुकार राजू भाई का स्वास्थ्य जल्द करो सुधार का भी गान कर रहे थे
मां गंगा की आरती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम मिश्रा (पूर्व विधायक) स्मारक सेवा संस्थान के महामंत्री नरेंद्र सिंह (पिंटू ठाकुर) उपाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता एडवोकेट,प़ुक‌‌न जी महाराज पुरोहित बाबा आनंदेश्वर मंदिर प्रांगण, पूर्व सभासद योगेश वर्मा, छवि वर्मा, शिव कुमार बाल्मीकि जी, आकाश निगम, अविनाश सिंह, संजय सिंह, छोटू यादव, पवन श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh