Advertisement

आम आदमी पार्टी प्रेस के प्रदेश सचिव, सोमनाथ पाल द्वारा आयोजित,प्रेस वार्ता।

अपने निकम्मेपन का उत्सव मनाने वाली देश की पहली योगी सरकार के 4 साल में किसान,बेरोजगार, आम आदमी बेहाल है. भष्टाचार बेईमानी के 4 साल का उत्सव मना रही उत्तर प्रदेश सरकार जनता से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। यह बाते आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव सोम नाथ पाल ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी के 4 साल के कार्यकाल 2017 में किए गए चुनावी वादे और 4 साल में जनता को जरूरी सुविधाओं को दिलाने में नाकामी के लिए जाना जाएगा। इस सरकार ने 2017 में उत्तर प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने किसानों की कर्ज माफी और किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने की बात कही थी। 4 साल में उत्तर प्रदेश सरकार इन सभी वादो को पूरा करने में नाकाम रही है। पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक ज्यादातर किसान गन्ने की खेती करते हैं। 4 साल में योगी सरकार ने एक भी रुपए दाम में बढ़ोतरी नहीं की। दूसरी तरफ गन्ना किसानों का हजारों करोड़ का बकाया चीनी मिलों पर है। यह सरकार गन्ना किसानों के बकाए को दिलाने में नाकाम रही। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने में सरकार की नाकामी के चलते किसानों को अपनी फसल बिचौलियों को हाथ बेचने को मजबूर होना पड़ा। कर्ज माफी का वादा करने वाली इस सरकार के राज में कई किसानों को कर्ज के चलते आत्महत्या करनी पड़ी।

रोजगार के मुद्दे पर सरकार ने जितनी भी वैकेंसी अपने 4 साल के कार्यकाल में निकाली उसकी गलत नीतियों भर्तियों में भष्टाचार आरक्षण की प्रक्रिया ठीक ढंग से पूरा न करने आदि के कारण सभी नियुक्तियां या तो हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है या फिर उसकी जांच हो रही है। इन नियक्तियो में एक भी व्यक्ति को रोजगार नहीं मिला। दूसरी तरफ सरकारी विभागों में लाखों की संख्या में पद रिक्त हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार 4 साल में खाली पदों को भरने में नाकाम रही और जब इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश का नौजवान आंदोलन करता है तो उसे लाठियां खानी पड़ती हैं। इस सरकार किसानों को भी धोखा दिया।

भाजपा के मेनिफेस्टो को बताया जुमला पत्र दावों और वादों की बिंदुबार खोली पोल: 2017 के घोषणा पत्र के मुताबिक सरकार की नाकामी गिनाते हुए इसे जुमला पत्र बताया 6 फोरेंसिक लैब बनाने की बात पर हाथरस की बेटी के साथ हुआ कांड याद दिला कर घोषणा पत्र के सुरक्षा के वादे पर सरकार को घेरा। शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए यूपी सरकार की नाकामी की पूरी पोल खोल कर रख दी। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए किसान हितैषी वादों पर सरकार को पेरा। रोजगार और कानून व्यवस्था पर तथ्यों के साथ योगी सरकार पर करारा वार किया ।

सोमनाथ पाल (प्रदेश सचिव)
प्रशांत त्रिपाठी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
जितेंद्र फेरवानी (प्रदेश सचिव व्यपार मंडल प्रकोष्ठ)
कंवरदीप सिंह (जिलाअध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
सिमरजीत सिंह (जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
मनिंदर सिंह (जीला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)
कशिश सिंह (जिला सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ)

*संवाददाता अनिल कुमार की रिपोर्ट कानपुर नगर*

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh