आज विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, झंडा गीत रचयिता पद्म श्री श्यामलाल गुप्त पार्षद स्मृति संस्थान द्वारा गणेश सेवा आश्रम नरवल में लगी प्रतिमा जो निवर्तमान राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा 6 अक्टूबर 2018 को लोकार्पण किया गया था उसी समय राष्ट्रपति महोदय ने अपने संबोधन में हम लोगों से कहा था कि लोग प्रतिमाओं का लोकार्पण तो करा लेते हैं, कार्यक्रम के बाद दो फूल प्रतिमाओं को चढ़ाने वाले नहीं मिलते ,उन्होंने नाना राव पार्क में लगे प्रतिमाओं का उदाहरण दिया उस पर पार्षद स्मृति संस्थान के लोगों ने आश्वासन दिया था कि हर वर्ष प्रतिमा पर पार्षद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जाएगी और उसी क्रम में प्रतिमा पर पुष्पांजलि के बाद उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया और खादी सूत की माला पहनाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए! और उप जिला मजिस्ट्रेट नरवल श्री गुलाबचंद अग्रहरी जी ने विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत को पढ़कर सभी मौजूद जनमानस से उसका उच्चारण कराया साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह गीत तो हम लोग बचपन से पढ़ते चले आ रहे हैं श्री सुरेश गुप्ता सामान्य पार्षद स्मृति संस्थान ने पार्षद जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्षद जी की तमाम यादें नरवल से जुड़ी है पार्षद जी और क्रांतिकारी पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने सेवा आश्रम बनाकर नरवल के आसपास के लोगों को रोजगार देने का काम किया और देश की आजादी का एक सेंटर भी बना आश्रम में खादी उत्पादन के साथ-साथ देश की आजादी की रणनीति का भी केंद्र था आश्रम के प्रथम अध्यक्ष महात्मा गांधी जी की धर्मपत्नी कस्तूरबा गांधी थी! पार्षद जी के आमंत्रण में पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने सेवा आश्रम निर्मल का शिलान्यास 1934 में किया था संयोजक श्री सुरेंद्र अवस्थी ने बताया कि झंडा गीत को 13 अप्रैल 1924 में प्रथम बार पंडित नेहरू की मौजूदगी में जलियांवाला बाग दिवस पर कानपुर फूलबाग में सामूहिक रूप से गाया गया तभी से प्रचलित हुआ फिर 1924 मुंबई अधिवेशन में झंडा गीत तथा 1934 की हरीपुरा कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय गीत घोषित हुआ ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री छोटे भाई नारोना, श्री राजेश गुप्ता पौत्र, नरेश गुप्ता, सुदीप शिवहरे प्रधान, रोहित कुमार प्रधान ,मनोज गुप्ता ,विनोद, कुमार ,करपात्री ,इंद्रसेन, मानसिंह, सुनील गौर, शुभम सिंह, जबर सिंह, सहित गणेश सेवा आश्रम के कार्यकर्ता व नगर के तमाम सम्मानित नागरिक मौजूद थे सहित तमाम क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे, !


















