Advertisement

श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया

गुरूद्वारा श्री भगत सिरोमणि नामदेव जी में श्री गुरू रामदास जी का प्रकाश पर्व विशेष गुरुमत समागम के रूप में मनाया गया शाम के दीवान में रहिरास साहब के पाठ के उपरान्त आरती व स्त्री सत्संग कानपुर की जत्थेबंदियों द्वारा गुरू रामदास जी की वाणी के सबद गायन किये गये विशेष रूप से कथावाचक नरेन्दर सिंह द्वारा गुरू के इतिहास से संगतों को जोड़ा गया व बताया गया अमृतसर शहर गुरू रामदास जी द्वारा बसाया गया दरबार साहब अमृतसर का निर्माण भी उनकी देखरेख में बना, पवित्र सरोवर का निर्माण भी उनके द्वारा किया गया लुधियाना से आये भाई बलप्रीत सिंह जत्थे ने शबदगुरू रामदास राखो शरणाई जिन सिरिआ तिन्है सवरिआ गुरू रामदास तेरी सरन। बैठा सोढी पातषाह गुरू रामदास कहावै शब्द गायन किये गये इस विशेष अवसर पर दीपमाला व गुरूद्वारा परिसर में आतिशबाजी की गयी भारी संख्या में संगत ने गुरूद्वारा साहिब के दर्शन कर श्री गुरू रामदास जी से अरदास याचनायें की। अंत में आये हुये अतिथियों व स्त्री सत्संग की जत्थेदारियों को सिरोपा सम्मान दिया गया कार्यक्रम में:- अशोक अरोड़ा परिवार, गुरूदीप सिंह सेहगल, कुलवन्त सिंह पप्पी, हरविन्दर वासन, श्री चन्द इसरानी, कल्यान सिंह, इन्दरजीत सिंह, चरनजीत सिंह प्रधान, परमजीत सिंह चंडोक, गुरूद्वारा बाबा नामदेव जी की स्त्री सत्संग की सुरिन्दर कौर, नवनीत कौर, इन्दू अरोड़ा, नौना, सोनिया, बलजीत कौर द्वारा आये हुये जत्थेबंदियों का स्वागत किया गया जोड़े की सेवा यंगमैन एसोसियेशन द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh