चकेरी। वर्तमान समय में कारें युवा वर्ग की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। युवाओं को बेहतर फीचर और नई टेक्नोलॉजी की कारें ज्यादा पसंद आती है। जिसके चलते कंपनी भी इनको ध्यान में रखते हुए अपने मॉडल लांच कर रही है। ये बात शहर आये मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर एक्ज्यूक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने बताया कि 2024 तक कंपनी अपनी पहले इलेक्ट्रानिक कार को लांच करेगी शिवकटरा जीटी रोड स्थित केटीएल प्राइवेट लिमिटेड के 36 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। केटीएल की ओर से उनका भव्य स्वागत भी किया गया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोविड काल से पिछले दो सालों से कार बाजार में गिरावट आई थी। लेकिन इस साल देश में पहली बार करीब 38 लाख तक की सेल हुई है। इससे पहले 2016 में 33 लाख के करीब बिक्री हुई थी। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद से पर्सनल डिमांड ज्यादा हुई है। इलेक्ट्रिक कार के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2030 तक देश में 15 से 17 फीसदी तक इलेक्ट्रिक कारें आयेंगी। क्योंकि अभी इनको चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने, फिर एक बार चार्ज करने में कितने किलोमीटर गाड़ी चल सकेगी। इन सभी मुद्दों पर समय लगेगा। शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति सुजुकी 2024 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लांच करेगी। कंपनी इस समय पर्यावरण को देखते हुए सीएनजी मॉडलों को दे रही है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पहले कारें दाम, माइलेज और ब्रांड को देखकर बिकती थी। लेकिन अब वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को इससे ज्यादा नई तकनीक और बेहतर फीचर लुभाते हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने नये मॉडल उतार रही है। ताकि युवा आकर्षित हों। उन्होंने ई बाइंग के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि कोविड के अब इस तरफ 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। इस मौके पर केटीएल के अधिकारी समेत स्टॉफ मौजूद था।
मारुती सुजुकी इंडिया लि के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (शशांक श्रीवास्तव) मार्केटिंग एंड सेल्स के आगमन पर प्रेसवार्ता


















