Advertisement

मुलायम सिंह के निधन पर सैफई जाना चाहता था बालक, भटक कर कानपुर पहुचा….

हमको जब पता चला कि मुलायम सिंह अब नही रहे है तो हम नौतनवा से निकले इटावा जा रहे थे.गोरखपुर से लखनऊ और फिर इटावा को निकले.कानपुर स्टेशन पहुँचे तो यहां पुलिस ने पकड़ लिया.मुलायम सिंह हमको जानते थे हम भी चुनाव लड़ना चाहते है.बच्चें की बात सुनकर पड़ गए हैरत में दरअसल महराजगंज के नौतनवां गांव में 12 साल का नवरत्न यादव रहता है.वह मुलायम सिंह का बहुत बड़ा फैन है.यहां तक कि जब उसको मुलायम सिंह के निधन की जानकारी हुई तो वह घर से बिना बताए इटावा के लिए निकल पड़ा.पहले पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुँचा.उसने सैफई का पता पूछा तो उसे किसी ने गलत रास्ता बता दिया.वह लखनऊ से इटावा को ट्रेंन से निकला लेकिन उसे कानपुर में जीआरपी ने पकड़ लिया और उससे पूछताछ की.पूछताछ में उसने बताया कि वह नौतनवां से इटावा के लिए निकला था मुलायम सिंह के निधन की सूचना पर.साथ ही उसने बताया कि उसे मुलायम सिंह जानते थे और वह चुनाव लड़ना चाहता है.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh